1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ट्वीटर के बाद अब ये कंपनी करने जा रही छटनी..पढ़े पूरी खबर

ट्वीटर के बाद अब ये कंपनी करने जा रही छटनी..पढ़े पूरी खबर

ट्वीटर के बाद अब ये कंपनी करने जा रही छटनी, इसी सप्ताह जा सकती है हजारों कर्मचारियों की नौकरी हाल ही में सोशल मीडिया साइट ट्वीटर ने कर्मचारियों की छटनी की थी। इसके बाद अब सोशल मीडिया साइट फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा भी बड़े स्त पर छटनी कर सकती है। वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले बुधवार को मेटा कंपनी अपने हजारो कर्मचारियों की छटनी कर सकती है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

हाल ही में सोशल मीडिया साइट ट्वीटर ने कर्मचारियों की छटनी की थी। इसके बाद अब सोशल मीडिया साइट फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा भी बड़े स्त पर छटनी कर सकती है। वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले बुधवार को मेटा कंपनी अपने हजारो कर्मचारियों की छटनी कर सकती है। दुनिया भर में मंदी की आशंका को देखते हुए दुनिया की बड़ी कंपनियां अपने खार्चो में कटौती के लिए मजबूर हो रही है।

80 हजार से अधिक कर्मचारी कर रहे है काम

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा में सितंबर तिमाही तक 80 हजार से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के अनुसार इसी सप्ताह बुधवार को मेटा कंपनी हजारो कर्मचारियों की छटनी कर सकती है। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को गैर जरुरी ट्रेवल को केंसिल करने के लिए कहा गया था। हालाकि अभी तक मेटा कंपनी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक ब्यान सामने नही आया है। कहा जा रहा है कि मेटा (फेसबुक) के इतिहास में यह पहली बार होगा।

73 प्रतिशत टूट चुके मेटा कंपनी के शेयर

मेटा कंपनी के शेयरो में इस वर्ष अभी तक 73 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। वर्ष 2016 के अपने न्यूनतम स्तर से भी नीचे पहुंचकर इंडेक्स के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरो की सूची में मेटा कंपनी के शेयर शामिल हो गये है। कंपनी के शेयरो में इस वर्ष लगभग 67 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है। मेटा कंपनी के पास हाल में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप सहित दुनिया के कई बड़े प्लेटफार्म का स्वामित्व है।

ट्वीटर ने भारत में 85 से अधिक कर्मचारियो को हटाया

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर को खरीद लिया था। इसके बाद अब ट्वीटर में काम करने वाले काफी कर्मचारियों की छटनी की गई थी। ट्वीटर द्वारा भारत में भी लगभग 85 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है। कंपनी के इस निर्णय से पहले भारत में लगभग 200 कर्मचारी काम कर रहे थे। इसके बाद अब ट्वीटर कंपनी के लिए काम करने वाले गिने चुने ही कर्मचारी भारत में बचे है। ट्वीटर इंडिया के कार्यालय भारत में केवल तीन जगहो पर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में स्थित है। इसके अलावा फ्री स्पीच को लेकर भारत सरकार और ट्वीटर के बीच कई बार टकराव की स्थित भी बन चुकी है। इसके अलाव ट्वीटर यूज करने वाले उपभोक्ताओ को अब ब्लू टीक लेने के लिए भुगतान भी करना होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...