Google ने कोरोना महामारी से हो रहे नुकसान को देखते हुए लोकल न्यूजरूम्स को सपोर्ट करने का ऐलान किया है. गूगल न्यूज इनिशिएटिव के तहत कंपनी संस्थानों को ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पैसे देगी.गूगल ने कहा है कि कंपनी कोरोना वायरस लॉकडाउन से प्रभावित छोटे और मीडियम न्यूज पब्लिशर्स की आर्थिक मदद करेगा. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है