1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. डिमांड में महाभारत, अब इस चैनल पर भी दिखाई जायेगी

डिमांड में महाभारत, अब इस चैनल पर भी दिखाई जायेगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डिमांड में महाभारत, अब इस चैनल पर भी दिखाई जायेगी

पौराणिक शो महाभारत की लोकप्रियता आज भी बरक़रार है। यही कारण है की पहले इसे दूरदर्शन पर और उसके बाद कलर्स पर दिखाया गया।

अब इसी लिस्ट में एक चैनल का नाम और जुड़ गया है और वो है स्टार भारत।

जी हां ! दरअसल स्टार भारत चैनल पर ‘महाभारत’ का प्रसारण 18 मई से रोजाना रात 8 बजे, प्राइम टाइम स्लॉट में टेलिकास्ट किया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/CASY-3kDEZ1/?utm_source=ig_embed

चैनल ने इंस्टाग्राम पर ‘महाभारत’ का प्रोमो शेयर कर इसकी जानकारी दी।  

इस बारे में चैनल ने लिखा, ‘इंतजार की घड़ियां होने वाली हैं खत्म! देखिए ‘महाभारत’, आज रात 8 बजे से, STAR भारत पर।

बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा के निर्देशन में बनी महाभारत 1988 से 1990 के बीच में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था।

हाल ही में लॉकडाउन की वजह से ही इस सीरियल की टीवी पर वापसी हुई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...