1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ऋषि कपूर की तेरहवीं पर अनिल कपूर ने शेयर की पुरानी तस्वीरें, देखिये

ऋषि कपूर की तेरहवीं पर अनिल कपूर ने शेयर की पुरानी तस्वीरें, देखिये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऋषि कपूर की तेरहवीं पर अनिल कपूर ने शेयर की पुरानी तस्वीरें, देखिये

ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं है। उनके निधन को अब 13 दिन हो चुके है और इस दिन के मौके पर अभिनेता अनिल कपूर ने एक अलग अंदाज़ में ऋषि कपूर को याद किया है।

अनिल कपूर ने पुरानी तस्वीर साझा की जिसमें रणबीर और सोनम के साथ अनिल और ऋषि पोज करते दिख रहे हैं।

एक और तस्वीर में ऋषि कपूर के अलावा अभिनेत्री नीतू कपूर, अनिल कपूर की पत्नी सुनिता कपूर, रणबीर कपूर और सोनम कपूर भी दिखाई दे रही हैं।

आपको बता दे अनिल की बेटी और ऋषि के बेटे रणबीर ने एक साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह तस्वीरें फिल्म “साँवरिया ” की  लांच पार्टी की है।

अनिल कपूर ने लिखा, जेम्स को याद कर रहा हूं। नीतू और ऋषि के साथ सोनम और रणबीर के करियर की लांच पार्टी को साझा करना, मेरे जीवन की सबसे सुखद यादों में से एक है।

ज्ञात हो, अनिल ऋषि को जेम्स कहते थे क्यूंकि उन्हें लगता था कि वो अभिनेता जेम्स डीन के की तरह नाचते थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...